फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Governor sought report of disturbances in Agricultural University

बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों की राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 12 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Governor sought report of disturbances in Agricultural University
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में नियुक्तियों, पौधरोपण और कोरोना काल में शिक्षण आदि की शिकायतों पर प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय कुलाधिपति ने कुलपति से 13 अक्तूबर तक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में छप रही खबरों का संज्ञान लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विश्वविद्यालय कुलाधिपति/राज्यपाल को 24 अगस्त को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसमें प्रिंट और सोशल मीडिया की खबरों के हवाले से कहा था कि अस्थाई पदों पर हुई नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद हुआ हैं। आरक्षण की व्यवस्था का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में वर्ष 2016 में कराए गए 12 हजार पौधों को वर्ष 2019 में उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। जंगल सफाई के नाम पर कैंपस के अंदर पुराने सैकड़ों बहुमूल्य वृक्षों को खुर्दबुर्द करने की खबरें भी प्रकाशित हुई हैं।
लॉकडाउन अवधि में स्नातकोत्तर छात्रों को विश्वविद्यालय बुलाकर शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ छात्र कोरोना संक्रमित भी हुए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सब केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

उपरोक्त शिकायत पर कुलाधिपति/राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी केयूर सी. संपत ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले में अपनी आख्या 13 अक्तूबर 2020 तक राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध कराएं। विशेष कार्याधिकारी ने इस पत्र की प्रति श्री सिद्दीकी को भी प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed