{"_id":"57e6c1304f1c1b416da831f7","slug":"governmental-actions-will-not-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कामों में लेटलतीफी नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कामों में लेटलतीफी नहीं चलेगी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मंडलस्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर मुरली मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नए कमिश्नर मुरली मनोहर लाल ने शनिवार को पहली मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को खबरदार किया कि सरकारी योजनाओं और कार्यों में लेट-लतीफी या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल की खराब सड़कों पर गहरी चिंता जताते हुए जल्द ठीक कराने के आदेश दिए। बैठक से नदारद अधिकारियों को अलग तलब कर उनकी बैठक बुलाने को कहा।
विज्ञापन
कमिश्नर मुरली मनोहर लाल ने शुक्रवार को ही चार्ज लिया। अगले ही दिन मंडल स्तरीय बैठक में कार्यदाई संस्थाओं के कामों की समीक्षा में शिवरामपुर (चित्रकूट) में बन रहे 30 शैय्या की मैटरनिटी विंग की धीमी प्रगति पर यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक के विरुद्ध शासन को लिखने के आदेश दिए। सेतु निर्माण निगम के कामों में लेट-लतीफी पर आदेश दिया कि इनके कामों का अलग से चार्ट लेकर समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
सड़कों की समीक्षा में चित्रकूट शहर में चौड़ीकरण, राजापुर-सरैंया से कौबरा मार्ग, बांदा में बाईपास का अवशेष कार्य, बांदा-बबेरू सुदृढ़ीकरण, अलिहा रजबहा संपर्क मार्ग, पिपरहरी संपर्क मार्ग और हमीरपुर में यमुना ब्रिज से संगमेश्वर मंदिर मार्ग, राठ-जलालपुर व महोबा में कबरई-पहरा मार्ग तथा महोबा की 14 सीसी गलियां और महोबकंठ-घुटई मार्ग का निर्माण निश्चित समय के अंदर पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
बांदा में आसरा योजना से बन रहे 348 आवासों और हमीरपुर महाविद्यालय के लेक्चरर रूम के निर्माण में तेजी लाने की ताकीद सीएंडडीएस जल निगम से की। कमिश्नर ने मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने दौरों की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराते रहें।
चेतावनी दी कि जानबूझ कर कामों में देरी कर इस्टीमेट पुनरीक्षित किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन मंडलीय उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने किया। बैठक में अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, जेडीसी एसके मिश्रा सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।