फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Government procurement stopped in Khurhand, paddy has not been weighed for 12 days.

Banda News: खुरहंड में सरकारी खरीद बंद, 12 दिनों से नहीं हुई धान की तौल

Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Government procurement stopped in Khurhand, paddy has not been weighed for 12 days.
बांदा। मंडी समिति खुरहंड में सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की तौल करीब 15 दिन से बंद है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं। सरकार द्वारा 26 फरवरी 2026 को ही सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा होने की सूचना मिलने के बाद से यह स्थिति बनी हुई है। मंडी में पांच कांटे होने के बावजूद, 50 से अधिक किसान अपने धान की तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन से 28 फरवरी 2026 तक धान खरीदने का आदेश था लेकिन उससे पहले ही सरकारी खरीद बंद कर दी गई। इससे छोटे और मझोले किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। किसान यशपाल सिंह, लखन लाल खेरवा, रामलली खेरवा, सत्य प्रकाश मसूरी, राम सुरेश यादव तिंदुही का धान मंडी में पड़ा है। किसानों का कहना है कि वे रात-दिन मंडी समिति में रहकर अपने धान की सुरक्षा कर रहे हैं लेकिन तौल न होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामानंद जायसवाल ने बताया कि शासन से लक्ष्य पूरा होने के कारण खरीद रोक दी गई है। किसानों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी को पत्राचार किया गया है, ताकि वे शासन को भेजकर दोबारा खरीद शुरू कराने का प्रयास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed