{"_id":"5efa26968ebc3e433f0b47d8","slug":"girl-dies-in-house-due-to-fire-banda-news-knp5683266178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में युवती की आग से जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में युवती की आग से जलकर मौत
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवती की आग से जलकर मौत हो गई। परिजन खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगना बता रहे हैं। मृतका की शादी तय थी। एक अन्य घटना में युवक ने घर में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव की मनीषा (19) पुत्र रामचरन सोमवार को सुबह घर में आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां विमला और भाई धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के वक्त मनीषा घर में अकेले थी। पड़ोस में शादी होने से घर के सभी लोग वहां थे।
इसी बीच शोर सुनकर घर पहुंचे और लपटों से घिरी मनीषा की आग बुझाई। बताया कि खाना बनाते समय गैस पाइप लीकेज से मनीषा के कपड़ों में आग लग गई थी। मां ने बताया कि पुत्री मनीषा की शादी महेदू (चिल्ला) गांव में तय थी। लॉकडाउन की वजह से 20 जून की बजाए अब उसकी शादी सर्दियों में करनी थी। चार बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रमेश कुशवाहा (29) पुत्र मइयादीन ने रविवार की देर शाम कमरा बंद कर सीलिंग हुक में अंगौछे से गले में फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। रमेश अविवाहित और पेशे से मजदूर था। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक हुकुम पाल सिंह ने बताया कि मृतक शराब नशे का आदी था। नशे के चलते ही उसने आत्महत्या की है।