फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl died due to drowning in Yamuna in banda

बांदा: दो मौसेरी बहनें यमुना में डूबीं, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर 

Wed, 17 Mar 2021 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Mar 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
girl died due to drowning in Yamuna in banda
सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले में यमुना नदी में बुधवार को नहाते समय दो मौसेरी बहनें गहरे पानी में समा गईं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब तक उन्हें नदी से बाहर निकाला एक की मौत हो चुकी थी। दूसरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डूबने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी कमल कुमार तिवारी के यहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। तमाम रिश्तेदार भी उनके घर आए हैं। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कमल कुमार की पुत्री कामिनी (17) अपनी मौसेरी बहन रीतिका (17) पुत्री उमेश कुमार मिश्रा (खजुहा, फतेहपुर) के साथ यमुना नदी नहाने गई थी।
विज्ञापन


साथ में कामिनी का भाई अंश व ममेरा भाई अंकेत भी था। कामिनी और रीतिका दोनों एक-दूसरे को पकड़कर यमुना नदी में नहा रही थीं तभी रीतिका पानी में फंस गई। उसे बचाने के प्रयास में कामिनी गहरे पानी में समा गई। शोर सुनकर कुछ दूर घाट में मौजूद ग्रामीण ने नदी में छलांग लगा दी और रीतिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कामिनी को भी खोज निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रीतिका को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। शोक से भागवत कथा नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक मृतका गांव के इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। उसके दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed