{"_id":"5c66ffe1bdec224ba94b756b","slug":"ghazal-thundered-the-city-s-12-hours-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज ने गुल कर दी शहर की 12 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज ने गुल कर दी शहर की 12 घंटे बिजली
Fri, 15 Feb 2019 11:37 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
खंभे में चढ़कर बर्स्ट इंसुलेटर दुरुस्त करते बिजलीकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाज के मामूली धमाके ने मंडल मुख्यालय में आधे शहर की बिजली गुल कर दी। पावर कार्पोरेशन के अभियंताओं और कर्मचारियों की फौज को फाल्ट ढूंढने और दुरुस्त करने में बूंदाबांदी भरे ठंड के मौसम में भी पसीने आ गए। 12 घंटे तक अधिकांश इलाके बिजली विहीन रहे। कारोबार प्रभावित हुआ। जलापूर्ति भी गड़बड़ा गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे आकाशीय बिजली की तेज कड़क से बांदा शहर को आपूर्ति करने वाले पीली कोठी सब स्टेशन और मेडिकल कालेज के बीच 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। चार स्थानों पर खंभों में लगे इंसुलेटर बस्र्ट हो गए। बिजली विभाग की टीम इन फाल्टों को तलाशने में ही घंटों हलाकान रही। एक-एक करके चार खंभों पर लगे इंसुलेटर बस्र्ट पाए गए। इन सभी को दुरुस्त करने में पूरा दिन बीत गया।
विज्ञापन
लगभग 12 घंटे के बाद सवा 6 बजे आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान पीली कोठी, स्टेशन रोड, बलखंडी नाका, चौक बाजार, छावनी, गूलरनाका, जामा मस्जिद, जिला पंचायत रोड, कटरा, छोटी बाजार आदि इलाकों में बिजली ठप रही। कारखानों में मशीनें बंद रहने से दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। सुबह कई इलाकों में पानी भी नहीं मिला।
विज्ञापन
आज नहीं होगी नलों में जलापूर्ति
बांदा। शुक्रवार को 33 केवी लाइन से पूरा दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने का खामियाजा पेयजल उपभोक्ताओं को शनिवार को भी भुगतना पड़ेगा। जल संस्थान अवर अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि बिजली न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल सके। ओवरहेड टैंकों को नहीं भरा जा सका। नतीजे में शनिवार को सुबह अलीगंज जोन के इलाकों में नलों से जलापूर्ति बाधित रहेगी। गूलरनाका, अलीगंज चौकी इलाका, छावनी, ईदगाह रोड, हाथी खाना, मर्दन नाका, कुंजरहटी, खाईंपार आदि इलाकों में सुबह जलापूर्ति बाधित रहेगी।