{"_id":"c4d2b2955260add6d25d2915c95be2ab","slug":"gave-the-message-against-addiction-in-sadbhavana-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना यात्रा में दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना यात्रा में दिया नशा मुक्ति का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती जागरण कल्याण संगठन और पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जन जागरण सद्भावना यात्रा निकाल कर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। प्रवचन में धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा और मानव सेवा की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन
रविवार को मंडपम सभागार में दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। अनुयायियों ने बाइकों पर जन जागरण सद्भावना यात्रा निकाली और लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
यात्रा के बाद सभागार में आयोजित प्रवचन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या ने कहा कि धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और मानव सेवा हर व्यक्ति का उद्देश्य है। जिसने इसे सीखे लिया वह राष्ट्र निर्माण का सहभागी है।
विज्ञापन
प्रेरणा दी कि अगर स्वयं को मनुष्य समझते हैं तो मानवीय कर्तव्यों को जीवन में धारण करें, तभी भगवान से मिलने का रास्ता साफ होगा।
केंद्रीय सचिव बृजपाल सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर, शिवमंगल, अखिलेश तिवारी, सुशीला सिंह, पवन सोनी,भ पंकज गुप्ता, सीताराम राजपूत आदि उपस्थित रहे। संचालन सोनी सिंह ने किया।