फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   gates erected to fill empty dams

खाली बांधों को भरने के लिए ख़ड़े किए फाटक

Mon, 08 Nov 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
gates erected to fill empty dams
gates erected to fill empty dams - फोटो : BANDA
बांदा। मानक के मुताबिक पर्याप्त बारिश के बावजूद बांधों में भरपूर पानी का भंडार नहीं हो पाया। मानसूनी मौसम खत्म हो गया। ऐसे में सिंचाई विभाग अब बेमौसम की बारिश और पहाड़ की घाटियों के झरनों से रिसने वाले पानी को बांधों में जमा करने की कवायदों में जुट गया है। गंगऊ और बरियारपुर बांधों के फाटक खड़े कर दिए गए हैं। बांधों का जलस्तर भी काफी घट गया है। फाटक खड़े हो जाने से जलस्तर बढ़ने के बाद भी बांधों का पानी केन नदी में नहीं गिरेगा। गंगऊ और बरियारपुर में मात्र 13-13 फीसदी पानी है।
विज्ञापन

हर साल मानसूनी मौसम शुरू होते ही 15 जून को सिंचाई विभाग (बांदा) गंगऊ और बरियारपुर बांधों की क्रस्टवाल पर लगे फाटक गिरा देता है। बाढ़ का पानी इनके ऊपर से गुजरकर केन नदी में गिरता रहता है। बारिश का मौसम खत्म होने पर 15 अक्तूबर के बाद ये फाटक पुन: खड़े कर दिए जाते हैं, ताकि बांध में पानी का स्टॉक बना रहे।
विज्ञापन

बारिश थम जाने के बाद हाल ही में सिंचाई विभाग ने गंगऊ और बरियारपुर बांधों के क्रमश: 262 व 163 फाटक खड़े कर दिए हैं। अब बांधों का पानी केन नदी में नहीं गिरेगा। गंगऊ में मात्र 7.51 मिलियन घनमीटर और बरियारपुर में सिर्फ 2.27 मिलियन घनमीटर पानी का स्टॉक है। बांधों की इस स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि रवि फसलों के लिए नहरों से पानी मिलना दूभर होगा। सिंचाई विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कम पानी वाली फसलें बोएं। बांधों में पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बांध पूरा भरा, पांच में 50 फीसदी पानी
चित्रकूटधाम मंडल में कुल 13 बांध हैं। इनमें मात्र कबरई बांध पूरी क्षमता से भरा है। पांच अन्य बांधों में 50 फीसदी से अधिक पानी का भंडार हो पाया है। शेष सात बांधों में 20 फीसदी के अंदर ही पानी का भंडार है। हालांकि मानसूनी मौसम में सभी बांधों में न्यूनतम 261 मिमी से लेकर अधिकतम 736 मिलीमीटर बारिश हुई है।
बांध पानी भरने का प्रतिशत
गंगऊ (छतरपुर) 7.51 13
रनगवां (छतरपुर) 21.07 13
बरियारपुर (पन्ना) 2.27 18
ओहन (चित्रकूट) 4.86 13
बरुआ (चित्रकूट) 4.83 21
गुंता (चित्रकूट) 12.83 52
रसिन (चित्रकूट) 10.40 76
अर्जुन (महोबा) 56.63 99
चंद्रावल (महोबा) 30.35 98
कबरई (महोबा) 31.57 106
मझगवां (महोबा) 4.64 18
उर्मिल (महोबा) 15.48 14
मौदहा (हमीरपुर) 110.60 62
चित्रकूटधाम मंडल में 15 जून से अब तक हुई बारिश
बांदा 1081.20 मिलीमीटर
चित्रकूट- 566 मिलीमीटर
महोबा- 655 मिलीमीटर
हमीरपुर- 991.50 मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed