{"_id":"57643b114f1c1ba93b11b927","slug":"gale-was-the-fall-of-the-solar-water-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से धराशाई हुआ सौर ऊर्जा पेयजल पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से धराशाई हुआ सौर ऊर्जा पेयजल पैनल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आंधी से ध्वस्त हुआ सौर ऊर्जा पैनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा वाटर एड के सहयोग से जल सुरक्षा परियोजना के तहत नरैनी ब्लाक के देवहाई पुरवा (सढ़ा) में लगाया गया सौर ऊर्जा संचालित लघु ग्रामीण पेयजल योजना हाल ही आई आंधी से धराशाई हो गई। पंप हाउस की छत पर लगे पांच सोलर पैनल चकनाचूर हो गए। पैनल के अलावा रामरतन की छत की बाउंड्रीवाल व कई पेड़ भी धराशाई हुए।
विज्ञापन
पेयजल योजना में लगभग 90 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। इसे वर्ष 2013-14 मेें स्थापित किया गया था। आदर्श ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सचिव घनश्याम ने बताया कि पैनल ध्वस्त होने से गांव की पेयजल आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। गांव में सिर्फ दो हैंडपंप हैं वह भी गंदा पानी दे रहे हैं। पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन