फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gagar procession turned out, a gathering of qawwalis

गागर जुलूस निकला, कव्वालियों की सजी महफिल

Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gagar procession turned out, a gathering of qawwalis
मिस्कीन शाह वारसी उर्स में गागर उठाए अकीदतमंद। - फोटो : BANDA
बांदा। मिस्कीन शाह वारसी उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को गागर जुलूस उठाया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स में दोनों समुदायों के अकीदतमंदों ने शिरकत की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ईदगाह रोड में मद्दू वारसी के घर में खानकाही कव्वालियां हुईं। इसके बाद गागर जुलूस उठाया गया। यह जुलूस बाबूलाल चौराहे के पास सग्गन मास्टर के घर पहुंचा। जुमे की नमाज के बाद यहां भी कव्वाली की महफिल सजाई गई।
विज्ञापन

सग्गन मास्टर के घर से उठकर जुलूस गूलर नाका स्थित कसीमुद्दीन वारसी के घर पहुंचा। एक बार फिर कव्वाली की महफिल सजीं। तीनों महफिलों में कव्वाल पार्टी के शहजाद वारसी, वकील साबरी, वकील ताज, जहांगीरी बेलाताल, दिलबर ताज, हफीज सैय्यद (सरावां प्रयागराज), गुफरान आदि ने कलाम सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कव्वालियों की महफिल के बाद कसीमुद्दीन वारसी के आवास से यह गागर जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ नरैनी रोड स्थित मिस्कीन शाह वारसी की दरगाह पहुंचा। जहां रस्मे गागर अदा की गई। कार्यक्रम में एहरामपोश हाजी तगय्युर शाह वारसी, बेनजीर शाह वारसी, फरीद शाह वारसी, मलामत शाह वारसी, मुनव्वर शाह वारसी, अजमल शाह वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed