फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Furore over delivery delays Seed Kit

बीज किट वितरण में देरी पर हंगामा

Thu, 06 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Furore over delivery delays Seed Kit
बीज मिनी किट के लिए पंजीकरण कराते किसान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अफसरों की लेटलतीफी से बीज के मिनी किट लेने आए किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। विकास भवन में जमकर हंगामा काटा। स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार को भी कोसा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे। बीज गोदाम प्रभारी को देर तक घेरे रखा।

विज्ञापन


‘नेशनल मिशन ऑन आयल सीड्स एंड आयल पाम योजना’ के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मिनी किट बीज वितरण के लिए किसानों को बुलाया गया था। दैवी आपदा के मारे बीज के लिए परेशान किसान दोपहर एक बजे से गर्मी और धूप में आ गए। अफसरों के आने का इंतजार करते रहे। करीब साढ़े तीन बजे तक कृषि विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद सैकड़ों किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे पर डीडी उमेशचंद्र कटियार और जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और आनन-फानन सभागार का ताला खुलवाकर बैनर टंगवाए। वाहनों से मिनी किट की बोरियां मंगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच बजे तक किसानों को मिनी किट दिए गए। इसमें अधिकांश किसान मिनी किट से वंचित रह गए। मिनी किट वितरण में डीएम को भी आना था, लेकिन देर तक वे भी नहीं पहुंचे। दिन भर के भूखे-प्यासे किसान व्यवस्था को कोसते रहे। राजकीय बीज गोदाम प्रभारी (बड़ोखर) पीएन वर्मा को किसानों ने घंटों घेरे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed