फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fours concern: Women expectation from women finance minister

चौके की चिंता : महिला वित्त मंत्री से महिलाओं को उम्मीदें

Thu, 30 Jan 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fours concern: Women expectation from women finance minister
ंजू सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। देश की पहली महिला वित्तमंत्री से गृहणियों को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही चौके के बजट की चिंता भी है। घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाओं को आम बजट से यही दरकार है कि किचेन बजट न गड़बड़ाए। रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों में कमी लाई जाए। टैक्सों में भी राहत मिलनी चाहिए। सरकारी नियंत्रित दुकानों से राशन और रोजमर्रा की वस्तुएं रियायती दरों पर हर वर्ग को मिलने की योजना लागू की जानी चाहिए। आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाए, जिससे सभी वर्गों के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जीएसटी से कीमतों में और वृद्धि हुई है। हाल यह है कि आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपइया। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा गृहणियों को ही इसका सामना करना पड़ता है। आम बजट में कुछ राहत मिलनी चाहिए।-सविता निगम, जेल रोड बांदा।
विज्ञापन

बाजार में सामानों के दामों में एकरूपता नहीं है। जन औषधि केंद्र की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में सरकारी नियंत्रण पर मॉल खोलने और बीपीएल परिवारों को राशन सहित जरूरी सामान विशेष रियायत में देने का बजट में प्रावधान किया जाए।-सीता त्रिपाठी, छोटी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बजट में महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखे। जिला मुख्यालयों सहित रेलवे स्टेशनों पर महिला पुलिस थाने खोले जाएं। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।- संध्या देवी, भूरागढ़
केंद्र सरकार को आम बजट में घरों के चूल्हे चौके का पूरा ध्यान रखना चाहिए। महिला सशक्तीकरण में यह भी शामिल है कि महिलाएं अपने घर में आर्थिक रूप से भी मजबूत हों। महंगाई पर रोक लगाने वाला बजट होना चाहिए। सभी का ध्यान रखना चाहिए।-मंजूलता अग्रहरि, बबेरू।
देश की पहली महिला वित्तमंत्री दूसरी बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। ऐसे में महिलाओं का बजट से उम्मीदें करना स्वाभाविक है। चौके से लेकर घर के द्वार तक और घरेलू गैस से लेकर राशन तक की दरों में कमी लाने वाला बजट चाहिए।-मालती गुप्ता, ओरन।
महंगाई का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ता है। इसमें सुधार आम बजट से ही आ सकता है। बजट में महिलाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। आसमान छू रहे गैस सिलिंडर के भाव कम किए जाएं। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के भी दाम कम किए जाएं।-अलका मिश्रा, अतर्रा।

रसोई गैस महंगी, प्याज के दाम भी आसमान छू रहे। मोबाइल फोन चलाना भी महंगा हो गया। गरीब तो दरकिनार मध्यम वर्ग की हालत पतली है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। बजट से उम्मीद है कि इन सारी दुश्वारियों पर कुछ राहत का मरहम लगे।-मंजू सिंह, तिंदवारी।

मंजूलता अग्रहरि।

मंजूलता अग्रहरि।- फोटो : BANDA

मालती गुप्ता।

मालती गुप्ता।- फोटो : BANDA

अलका मिश्रा।

अलका मिश्रा।- फोटो : BANDA

सविता निगम।

सविता निगम।- फोटो : BANDA

सीता देवी।

सीता देवी।- फोटो : BANDA

संध्या।

संध्या।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed