{"_id":"5eeba84b8ebc3e42c8355922","slug":"four-women-tried-to-die-banda-news-knp5662610188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवतियों ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवतियों ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने फांसी लगाकर और दो ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लक्ष्मी (27) पुत्री हीरा लाल ने गुरुवार को सुबह घर में दुपट्टे का फंदा कस लिया। परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव में हीरा देवी (35) पत्नी दिनेश ने बुधवार की रात घर में मौका पाकर साड़ी से फांसी लगा ली। उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, शहर के गोड़ी बाबा गांव निवासी रानी (20) और कोतवाली देहात क्षेत्र के विजय बहादुर पुरवा निवासी सीमा (17) ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी घटनाओं में वजह घरेलू कलह बताई गई। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव में सुनील (25) पुत्र रामऔतार बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।