{"_id":"68f9110401dad403c50b703e","slug":"four-sos-one-inspector-and-four-constables-suspended-for-extortion-banda-news-c-12-1-knp1061-1305295-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वसूली में फंसे चार एसओ, एक दरोगा और चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वसूली में फंसे चार एसओ, एक दरोगा और चार सिपाही निलंबित
विज्ञापन
बांदा / चित्रकूट। पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद चार एसओ, एक दरोगा और चार सिपाही निलंबित कर दिए गए। (संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।) यह सभी लोग फाैरी जांच में अवैध खनन में लगे ट्रकों और डंपरों से वसूली में लिप्त पाए गये हैं। इनमें तीन थानाध्यक्ष, एक उप निरीक्षक (एसआई) और तीन सिपाही चित्रकूट के और एक थानाध्यक्ष और एक आरक्षी बांदा का है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
चित्रकूट में वायरल वीडियो में कुछ थाना क्षेत्रों में बालू और गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रकों को निकालने के एवज में पुलिसकर्मी घूस लेते हुए दिखे थे। बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने एक एसआई व तीन कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया था। इसकी जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा और सीओ राजापुर राजकमल को साैंपी गई थी। उनकी प्ररंभिक रिपोर्ट के आधार पर राजापुर के थाना प्रभारी पंकज तिवारी, पहाड़ी के अनुपमा तिवारी व भरतकूप मनोज चौधरी को निलंबित कर दिया गया। इनके साथ ही भरतकूप थाने के आरक्षी रणवीर सिंह, पहाड़ी थाने के आरक्षी शुभम द्विवेदी, राजापुर के एसआई इमरान खां और आरक्षी अजय कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच एएसपी सत्यपाल सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि पुलिस विभाग ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
बांदा के वीडियो में बदौसा थाने में तैनात सिपाही रात में थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों से 500-500 रुपये वसूली करते दिख रहा है। एसपी पलाश बंसल ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर उन्होंने बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी और आरोपी सिपाही अनुराग यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि अवैध वसूली में प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार व आरक्षी अनुराग को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच सहायक पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
............
रेट लिस्ट ने खोला भ्रष्टाचार का पोल
वीडियो वायरल होने के बाद तीनों जिलों में ओवरलोड ट्रक निकालने की कथित दरें भी उजागर की गई हैं। इसके अनुसार, बांदा के बदौसा थाने से ओवरलोड ट्रक निकालने के लिए 7000 रुपये, चित्रकूट के भरतकूप थाने से गिट्टी ट्रक 2500 रुपये, बालू ट्रक 4000 रुपये, पहाड़ी थाने से 2500 रुपये, राजापुर से 4000 रुपये, और कौशांबी के महेवाघाट थाने से 3000 रुपये वसूले जाने की जानकारी सामने आई है।
लाल सोना के लिए प्रसिद्ध है बांदा
बांदा लाल सोना (मौरंग) के लिए प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश की मौरंग खदानों से होकर ओवरलोड ट्रक नरैनी कोतवाली, अतर्रा कोतवाली, बदौसा थाना, देहात कोतवाली, मटौंध थाना क्षेत्रों से प्रतिदिन गुजरते हैं। इन्हीं ट्रकों से पुलिस वसूली करती है। पिछले दिनों एक वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था।