जिले की चार सीटों में 52 ‘धुरंधर’ मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को तहसील स्थित चार आरओ कक्षों में नाम वापसी हो गई। चार विधान सभाओं में तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से एक मात्र प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब जिले की चार सीटों पर 52 प्रत्याशियों का दावा शेष रह गया है। आरओ/एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने बताया कि बांदा सदर में 21 प्रत्याशी हैं। तिंदवारी आरओ/एसडीएम पैलानी जेएन सचान ने बताया कि एक नामांकन वापसी के बाद इस सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 11 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.सरोज कुमार ने बताया कि जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों में एक प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
बांदा सदर- विवेक सिंह (कांग्रेस), डा.मधुसूदन कुशवाहा (बसपा) प्रकाशचंद्र द्विवेदी (भाजपा), रवींद्रनाथ गुप्ता (रालोद), श्यामसुंदर सिंह (सीपीआई), अमित (शिव सेना), गुलाबचंद्र (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), मोहम्मद तौफीक (असपा), रणजीत (लोकदल), रमेश कुमार (स्वतंत्र राज जनता पार्टी), रविकांत (जन अधिकार मंच), रामऔतार (बहुचन मुक्ति पार्टी), राम प्रकाश (जन अधिकार पार्टी), राम प्रवेश यादव (सीपीआई माले), विमल कृष्ण (सर्व संभाव पार्टी), संजीव गुप्ता (बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा) के अलावा निर्दलीय मोहम्मद इरफान, कामता प्रसाद, रामशरण, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव मैदान में हैं।
बबेरू विधान सभाः विशंभर सिंह यादव (सपा), किरन यादव (बसपा), चंद्रपाल कुशवाहा, हसीब अली (सीपीआई), जगरूप भाष्कर (अंबेडकर समाज पार्टी), राजबहादुर (अपना दल), शिवशरण (जन अधिकार पार्टी) चुनाव मैदान में हैं।
तिंदवारी विधान सभाः दलजीत सिंह (कांग्रेस), जगदीश प्रजापति (बसपा), बृजेश प्रजापति (भाजपा), रामकरन सिंह बच्चन (लोकदल), श्यामबाबू (सीपीआई), अच्छेलाल निषाद (जन अधिकार पार्टी), दिलीप कुमार तिवारी (क्रांतिकारी युवा पार्टी), बबिता देवी (अंबेडकर समाज पार्टी), सुरेश कुमार निषाद (बहुजन मुक्ति पार्टी) के अलावा निर्दलीय योगेंद्र सिंह व शिवविलास सिंह चुनाव मैदान में हैं।
नरैनी (सुरक्षित) विधान सभाः गयाचरन दिनकर (बसपा), राजकरन कबीर (भाजपा), भरतलाल दिवाकर (कांग्रेस), दयाराम (सीपीआई), रमेशचंद्र कुरील (रालोद), बाबूराम वर्मा (अंबेडकर समाज पार्टी), रामखिलावन (बहुजन मुक्ति पार्टी) के अलावा निर्दलीय अरुण कुमार, माता प्रसाद, राजेंद्र कुमार, रामकिशोर, रामकृपाल व रामचरन चुनाव मैदान में हैं।