फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four rakes DAP-urea sought from Cooperative Commissioner

सहकारिता आयुक्त से मांगी चार रैक डीएपी-यूरिया

Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four rakes DAP-urea sought from Cooperative Commissioner
बांदा। जिले में खाद संकट के मद्देनजर डीएम अनुराग पटेल ने प्रदेश के सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक को पत्र भेजा है। इसमें जिले को चार रैक डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में कृषि विभाग ने तीन लाख हेक्टेअर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 16 हजार मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत है, लेकिन जिले को अभी तक 9237 मीट्रिक टन यूरिया व 10,852 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध हो सकी है।
विज्ञापन

7570 मीट्रिक टन यूरिया व 10,015 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया है। मौजूदा समय में बफर गोदाम में यूरिया 1667 व डीएपी 837 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि क्रय केंद्रों में किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
मांग को देखते हुए लक्ष्य के सापेक्ष जिले को चार रैक डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिले में खाद का संकट खत्म हो सके। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि फिलहाल जिले में खाद की कमी नहीं है। लेकिन निकट भविष्य के मद्देनजर डीएम ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed