फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four people including student died in accidents

हादसों में छात्र समेत चार लोगों की मौत

Tue, 22 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four people including student died in accidents
हादसों में छात्र समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन

नहीं थमी सड़क दुर्घटनाओं में मौत की रफ्तार, मरने वालों में कांग्रेस नेता भी शामिल---सब हेड
स्कार्पियो हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम
ऑटो पलटने से घायल युवक की भी हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सड़क हादसों में लगातार दूसरे दिन भी मौतों की रफ्तार नहीं थमी। अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक इंटर छात्र और कांग्रेस नेता समेत चार की मौत हो गई। पहली घटना में छात्र बहन की शादी का सामान खरीदकर घर जाते समय बस से गिर गया था। दूसरी घटना में दो बाइकों की भिड़ंत में कांग्रेस नेता की जान चली गई। उधर, सोमवार को नरैनी कोतवाली क्षेत्र में स्कार्पियो और कोतवाली देहात क्षेत्र में ऑटो दुर्घटना में घायल हो गए दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव निवासी यादवेंद्र यादव (38) सोमवार को दोपहर बाइक पर बिसंडा से वापस घर जा रहे थे। बबेरू रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक टक्कर हो गई। यादवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक में अकेले थे। दूसरी बाइक सवार भी बिसंडा के रहने वाले थे। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। तीनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर शाम यादवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के रिश्तेदार संजय यादव ने बताया कि यादवेंद्र कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रहे हैं। उनके तीन पुत्र हैं। खेतीबाड़ी करते थे। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र में करतल मार्ग पर मुकेरा गांव के पास सोमवार को दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने में घायल दिलीप कुमार (21) ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वह टेढ़ी कबीर पुरवा (सरबई, छतरपुर) का रहने वाले थे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बहनोई उमेश पटेल ने बताया कि दिलीप की पिछले वर्ष छतरपुर की सीमा देवी से शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए चार दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था। महानगर में मजदूरी करता था। दो भाइयों में छोटा था। गौरतलब हो कि हादसे में इसी गांव के पप्पू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। आठ लोग घायल हो गए थे। ये सभी खलारी (छतरपुर) से दुल्हन विदा कराकर लौट रहे थे। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौरा गांव में सोमवार को सुबह तेज रफ्तार ऑटो खंती में पलट जाने में घायल एक और युवक की मौत हो गई। कलेक्टर पुरवा निवासी रामचंद्र के पुत्र अक्षय (22) की सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली से नौ लोग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यहां आए थे। किराए का ऑटो करके गांव जा रहे थे। तभी हथौरा गांव के पास हादसा हो गया। इसमें सोना (30) की सोमवार को ही घटनास्थल पर मौत हो गई थी। अक्षय समेत आठ लोग घायल हो गए। देर रात अक्षय ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था।

इंसेट---
फोटो परिचय-10-शिवप्रताप सिंह (फाइल फोटो)
बस से गिरकर इंटर के छात्र की मौत
तिंदवारी। बहन की शादी का सामान खरीद कर घर लौट रहे किशोर की प्राइवेट बस से उतरते समय गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तिंदवारी क्षेत्र के महुई गांव निवासी शिवपूजन सिंह गौर का बेटा शिवप्रताप सिंह (17) सोमवार को चचेरी बहन प्रिया की शादी का सामान लेकर बांदा से प्राइवेट बस द्वारा महुई गांव जा रहा था। कुरसेजाधाम के पास बस से उतरते समय वह झटके के साथ नेशनल हाईवे पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर उसे परिजनों ने पीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई। पिता शिवपूजन सिंह ने बताया कि शिवप्रताप सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह पचनेही के रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। उन्होंने बताया कि भतीजी की शादी के लिए शिवप्रताप बांदा गया था। कुरसेजा चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली तो बस चालक पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed