फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four killed, 17 injured in multiple accidents

कई हादसों में चार की मौत, 17 लोग घायल

Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four killed, 17 injured in multiple accidents
बांदा। जनपद के कई थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब सत्रह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक घटना में प्रवासी मजदूरों का आटो पलटने से जहां युवती की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए, जबकि कार की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत हो गई। वहीं पेड़ से कैंपर वाहन के टकराने से युवक की, जबकि बरातियों से भरी बेकाबू स्कार्पियो के टकराने से युवक की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली से शहर आए प्रवासी मजदूर किराये के आटो से अपने गांव कलेक्टर पुरवा जा रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में हथौरा गांव के पास आटो पलट गया। इसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सोना (30) की मौत हो गई। घायल बच्चों में राजेश, निशा व प्रांशु और प्रवासी मजदूर रामचंद्र, चुनुबादी, अक्षय तथा विजय का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ये सभी बारिश के मौसम में घर की देखरेख के लिए गांव लौट रहे थे। सोना के देवर ओमप्रकाश ने बताया कि सोना के पति रविकरन की भी तीन माह पूर्व गुड़गांव में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

माता-पिता का साया छिनने के बाद अब तीनों बच्चों की परवरिश वह और बाबा किशोरी मिलकर करेंगे। खेतीबाड़ी ही मुख्य जरिया है। आरोप लगाया कि आटो चालक शराब के नशे में बताया गया है। घटना के बाद चालक का पता नहीं लगा। उधर, शहर के गायत्री नगर निवासी इंटर का छात्र सत्यम सिंह (16) सोमवार को सुबह पिता शत्रुघन सिंह को लेकर सड़क निर्माण दिखाने ले जा रहा था। मेडिकल कालेज के पास पिता मोबाइल पर बात करने को उतर गया। सत्यम बाइक में ही बैठा रहा। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मेडिकल कालेज से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल कालेज चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक व अन्य सवार भाग निकले। परिजनों ने बताया कि पिता ठेकेदारी करते हैं। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कैंपर, युवक की मौत
बांदा। बोलेरो कैंपर से गिरकर युवक की मौत हो गई। बिसंडा क्षेत्र के कछियन पुरवा निवासी भुजबल वर्मा के पुत्र राजेंद्र (18) की रविवार की रात बिसंडा तिराहे पर बोलेरो कैंपर से गिरकर मौत हो गई। पिता ने बताया कि मृतक शादी समारोह में डीजे बजाने जाता था। वह एक कार्यक्रम में डीजे बजाने जा रहा था। वाहन के ऊपर बैठा था। आरोप लगाया कि कैंपर चालक शराब के नशे में था। बिसंडा तिराहे के पास कैंपर पेड़ से टकरा गई और राजेंद्र नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कैंपर को अपने कब्जे में ले लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed