फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four injured including bride and groom in road accidents

सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

Thu, 16 Jun 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four injured including bride and groom in road accidents
Four injured including bride and groom in road accidents - फोटो : BANDA
तिंदवारी/बेंदाघाट। अलग-अलग सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। एक हादसे में ट्रक से कार टकरा गई तो दूसरे हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से स्कार्पियो जा भिड़ी। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर महोखर बाईपास चौराहे पर बुधवार की रात अतर्रा के भवानीगंज निवासी देवीदीन कोटार्य की बरात तिंदवारी खम्हौरा से विदा होकर लौट रही थी। दूल्हा देवीदीन के साथ दुल्हन प्रियंका भी कार में सवार थीं। शाम को करीब चार बजे बाईपास चौराहे पर कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दूल्हा-दुल्हन और कार चालक दिलदार सिंह (20) घायल हो गए। जीप में सवार तीन अन्य को भी मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मौके पर सिपाहियों को भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को सुबह तिंदवारी क्षेत्र के मजरा देवपुर (बेंदा) निवासी अरुण कुमार सिंह (23) अपनी स्कार्पियो से बांदा जा रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईंपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पर गड्ढे से कार को बचाते समय सामने से आई ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। चालक अरुण को गंभीर चोटें आईं। पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तिंदवारी सीएचसी पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। चालक फरार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed