{"_id":"63fb9d8861875321700f7471","slug":"former-bdc-was-stabbed-to-death-with-a-sharp-weapon-banda-news-c-12-1-98751-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूर्व बीडीसी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूर्व बीडीसी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। फसल की कटाई करा रहे पूर्व बीडीसी के सिर के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह खेत पहुंचे भाई और पुत्र को रक्तरंजित शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर खुरपीनुमा चाकू पुलिस ने बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर चंद्रायल गांव निवासी मोतीलाल यादव उर्फ नन्ना (50) इसी गांव से 2017 में बीडीसी रहे हैं। उन्होंने गांव के कमलकांत त्रिपाठी की लगभग 50 बीघा जमीन बटाई पर ले रखी थी। शनिवार की सुबह वह मटर और मसूर की फसल की कटाई कराने खेत पर गया था। शाम को उसकी पुत्री सरवन खाना देने और जानवरों का चारा लेने गई थी। देर शाम चारा लेकर घर आ गई थी। छोटे बाई राजाबाबू ने बताया कि वह घर नहीं आए, उनका मोबाइल भी बंद मिला। उन्हें विश्वास था कि वह खेत में ही सो गए होंगे।रविवार की सुबह वह अपने भतीजे लवकुश के साथ खेत पर गए तो मोतीलाल का शव पड़ा मिला। उन्होंने थाने में सूचना दी।
बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार, सीओ राकेश कुमार, फील्ड यूनिट, फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी या फरसा से वारकर हत्या है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी या फरसा से सिर में पीछे से वार कर हत्या लग रहा है। गोली मारे जाने की भी आशंका है। छोटे भाई राजाबाबू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किसी ने नहीं थी कोई रंजिश
अतर्रा/बांदा। किसान के घर में पत्नी बिल्लो यादव, दो पुत्र लवकुश और दिलकुश व दो पुत्रियां सरवन और सुधा हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भीड़ खेत में जमा हो गई। गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पत्नी बिल्लो व पुत्री सरवन ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करते थे। फसल कटाई के लिए वह खेत में रुक गए थे।
रास्ते में साइकिल, चारा और कुल्हाड़ी मिली
अतर्रा/बांदा। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना हुआ चाकू भी बरामद किया है। मृतक की साइकिल, उसमें लदा चारा और कुल्हाड़ी भी खेत के रास्ते में पड़ी मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने किसान को बुलाया होगा तो वह साइकिल खड़ी करके खेत पर गया होगा। घटनास्थल और मृतक किसान के घर की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल को सील कर खून से सने चाकू और अन्य तथ्यों को एकत्रित किया है।