{"_id":"57813f894f1c1b4b507fa064","slug":"for-electricity-the-villagers-put-the-jam-at-the-crossroads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए ग्रामीणों ने चौराहे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए ग्रामीणों ने चौराहे पर लगाया जाम
बांदा
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरन। बिजली विभाग की लापरवाही से नगर पंचायत समेत 40 गांवों में छह दिन से अंधेरा है। पेयजल आपूर्ति और व्यापार ठप है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्य चौराहे पर जाम लगाया। विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए। एसडीएम द्वारा 24 घंटे में आपूर्ति चालू कराने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार शिवहरे की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों व ग्रामीणों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि ओरन पावर हाउस से नगर पंचायत ओरन समेत 40 गांवों की आपूर्ति हो रही है। छह दिन पहले पोल टूटने से इन गांवों व कस्बे में अंधेरा है। पेयजल समेत उद्योग धंधे ठप हैं। दो साल पूर्व सब स्टेशन तो बन गया लेकिन 12 किलोमीटर लंबी लाइन पहली बारिश में जमींदोज हो गई।
विज्ञापन
खंभे लगाने में अनियमितता की गई। जाम व प्रदर्शन की जानकारी पर बबेरू एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव और सीओ सत्यवीर सिंह व बिसंडा थानाध्यक्ष शिवशरण सिंह पुलिस बल के साथ आए और ग्रामीणों को समझाया। एसडीओ बबेरू आरसी मौर्या ने 24 घंटे के अंदर गिरे खंभे बदल कर आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बिसंडा की ओर से वैकल्पिक रूप से बिजली चालू कराई। प्रदर्शन में शामिल विमलचंद्र तिवारी, रामप्रसाद, कुलदीप शिवहरे, सूर्यभान शास्त्री, बिंदा प्रसाद, पंकज गुप्ता, रामकरन आदर्शी, उदयवीर, गंगा प्रसाद तिवारी व घनश्याम आदि ने कहा कि आश्वासन पर अमल नहीं किया तो रविवार को चक्का जाम करेंगे। जाम में करीब तीन घंटे तक वाहन फंसे रहें। सहालग होने से बारातियों के दर्जनों वाहन भी फंसे रहे।