फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fogging work is being done on papers, mosquitoes have made life miserable

Banda News: कागजों में हो रहा फागिंग का काम, मच्छरों ने किया जीना हराम

Fri, 04 Oct 2024 03:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fogging work is being done on papers, mosquitoes have made life miserable
बांदा। नगर क्षेत्र में बारिश का पानी हटने के बाद जगह-जगह गंदगी व कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। खाली प्लाटों व नालों के आसपास जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, नगर पालिका व मलेरिया विभाग फॉगिंग व दवा छिड़काव के नाम पर चुप्पी साधे है। अधिकारियों के बंगलों तक धुआं उड़ाकर फॉगिंग की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब सवा दो लाख की आबादी करीब 31 वार्डों में रहती है। सभी वार्डों की सफाई के लिए करीब 500 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। बावजूद जगह-जगह गंदगी का अंबार है। मानसून की विदाई के बाद शहर के सेढ़ू तलैया, परशुराम तालाब, सर्वोदय नगर, कुशवाहा नगर, अतर्रा चुंगी, गुलाबबाग आदि वार्डों में जगह-जगह जल भराव है। गंदगी और जल भराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का दावा है कि हर माह शहर में फाॅगिंग का काम कराया जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सितंबर माह में पूरे शहर में फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो गया और किसी को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन

नगर पालिका के पास तीन फागिंग मशीनें हैं। इनमें से एक मशीन उपयोग के लायक है। दूसरी मशीन खराब है। एक मशीन के भरोसे शहर के सभी 31 वार्डों में फाॅगिंग का जिम्मा है। प्रशासन के दबाव पर जब कभी अधिकारियों व नेताओं के बंगलों के आसपास धुआं उड़ाकर फॉगिंग की औपचारिकता कर ली जाती है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। रात में लोगों की नींद हराम है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में खाली प्लाटों में गंदगी है और कई जगह जल भराव है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ है। रात हो दिन मच्छरों की वजह से सो नहीं पाते है। मोहल्ले में महीनों से फॉगिंग नहीं हुई।

-रामआसरे चौरसिया, अलीगंज
करीब साल भर पहले फॉगिंग वाले आए थे। इधर, महीनों से सफाई व फॉगिंग न होने से मच्छरों ने जीना दुश्वार कर दिया है। मोहल्ले में हर घर में लोग बुखार व डायरिया से पीड़ित हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।

-बिंदू, शास्त्री नगर
नगर क्षेत्र में फॉगिंग व दवा छिड़काव का अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी वार्डों में फॉगिंग मशीन पहुंच रही है। जहां फॉगिंग के लिए कर्मचारी न न पहुंचे, वहां के लोग पालिका में शिकायत कर सकते हैं।
-नीलम चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed