फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fog halted the momentum

कोहरे ने थाम दी रफ्तार

Sat, 02 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fog halted the momentum

बांदा। नया वर्ष शुरू होते ही कोहरे ने भी रंग दिखाना

विज्ञापन
शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह कोहरे की धुंध ने सब कुछ ढांक लिया। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई।

विजिबिल्टी में भारी गिरावट से वाहनों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान तीन-तीन डिग्री घट गया। ठंड बढ़ गई। बच्चों को कोहरे और भीषण ठंड में कंपकंपाते हुए स्कूल जाना पड़ा।

दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम में आए बदलाव के बाद ठंड लगभग फुर्र हो गई थी। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन नए साल के कदम रखते ही मौसम ने फिर पलटी मारी।

शुक्रवार की रात शुरू हुए कोहरे ने शनिवार को तड़के भीषण रूप ले लिया। कोहरे इतना घना था कि शहर के अंदर चंद कदम आगे नजर आना बंद हो गया।

विजिबिल्टी मात्र कुछ मीटर में सिमट गई। राहगीरों और वाहनों का चलना दूभर हो गया। कोहरे के साथ पछुवा हवा ने सुबह और जुल्म ढाया। न्यूनतम पारा 12 से 9 डिग्री पर आ गया। सबसे ज्यादा आफत स्कूली बच्चों की रही।

कोहरे और ठंड में वह ठिठुरते हुए स्कूल गए। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को बांदा में अधिकतम 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट जनपदों में भी करीब इतना ही तापमान रहा। सामान्य मौसम में तापमान अधिकतम 23 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

मौसम में 40 फीसदी आर्द्रता रही। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरपी सक्सेना ने बताया कि कोहरे और ठंड का कहर कई दिन चलेगा। रविवार को तापमान में दो डिग्री और कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed