फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fog and winds increased cold

कोहरे और हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fog and winds increased cold
Fog and winds increased cold - फोटो : BANDA
बांदा। साल के आखिरी हफ्ते के पहले दिन की शुरूआत कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा ने ठंड बढ़ा दी। कोहरे और सर्द हवाओं के झोंकों के बीच सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। पारे में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। बादल भी छाए रहे। कुछ देर निकली धूप ठंड से राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के से ही कोहरे ने सब कुछ ढक लिया। देर तक सूरज नहीं नजर आया। न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा। शाम सूरज ढलते ही फिर ठंड का एहसास बढ़ गया और सड़कों पर कम ही लोग नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा ने बताया कि अभी मौसम के तेवर कमोवेश यही रहेंगे। शीत लहर और बढ़ सकती है। मौसम में आर्र्दता 85 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत को नमी मिलेगी
जिला कृषि अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार ने का कहना है कि मौजूदा मौसम से फिलहाल फसलों को खतरा नहीं है। बल्कि नमी मिलेगी। कोहरा लगातार छाया रहा तो पाले का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को सलाह दी कि पाला से फसल बचाने के लिए रात में खेत की मेड़ पर धुआं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed