फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five members of theft and scouting gang arrested

चोरी और टप्पेबाजी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five members of theft and scouting gang arrested
Five members of theft and scouting gang arrested - फोटो : BANDA
बांदा। चोरी और टप्पेबाजी गिरोह के पांच सदस्यों को अतर्रा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर सहित 96,500 रुपये और कार बरामद हुई। पुलिस इन्हें अंतरराज्यीय गिरोह सदस्य बता रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाएं स्वीकारी हैं। एएसपी ने बताया कि 27 अप्रैल को अतर्रा स्थित गेस्ट हाउस से दुल्हन की मां विद्योतमा पर खुजली पाउडर डालकर आरोपी जेवर से भरा बैग छीन ले गए थे। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में बादल सिसोदिया, कालू सिंह सिसोदिया, निकिता भानेरिया व करन सिंह सिसोदिया निवासीगण गुलखेड़ी (राजगढ़, एमपी) और बंटी घायल निवासी कड़िया (राजगढ़, एमपी) शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दो आरोपी जनवरी माह में बबेरू में हुई चोरी में भी शामिल थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed