फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First from train in Bundelkhand, now water from door to door from tap

बुंदेलखंड में पहले ट्रेन से, अब नल से घर-घर पानी

Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
First from train in Bundelkhand, now water from door to door from tap
रोड शो करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, साथ में प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा कल्याण तथा खेलकूद मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि बुंदेलखंड में पानी संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले यहां ट्रेन से पानी भेजते रहे हैं। अब हर घर नल योजना से घर-घर पानी भेज रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को यहां भाजपा प्रत्याशियों के रोड शो और प्रचार में आए केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर भाजपा की फिर वापसी हो रही है। ये सभी सीट जीतेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह करहल से चुनाव हार रहे हैं।
विज्ञापन

उनके चेहरे पर घबराहट है। पसीना छोड़ रहे हैं। यह भी कहा कि जो अपने चाचा के लिए कुर्सी नहीं छोड़ पाए तो बाकी लोगों के लिए क्या छोड़ेंगे? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा का सफाया हो रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने बांदा शहर में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी के पक्ष में भारी हुजूम के साथ रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तिंदवारी में प्रत्याशी रामकेश निषाद के पक्ष में रोड शो किया। वह महोखर, मूंगुस आदि गांवों से होते हुए तिंदवारी पहुंचे। जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। जिला संयोजक संजय सिंह सहित रानू चौरसिया, रामनारायण द्विवेदी, रामकरण सिंह बच्चन, आनंद स्वरूप द्विवेदी, रमेश पांडेय, राजबहादुर सिंह, सत्यदेव, राखी सिंह, श्वेता सिंह गौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed