{"_id":"64ff60f57ae5040de20b9354","slug":"first-academic-session-of-atal-residential-school-begins-banda-news-c-212-1-sknp1008-2411-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अटल आवासीय विद्यालय का पहला शिक्षा सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अटल आवासीय विद्यालय का पहला शिक्षा सत्र शुरू
Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक अछरौड़ गांव के अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार से पहले शैक्षिक सत्र का पठन-पाठन शुरू हो गया। यहां कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा में चयनित 80 (40 बालिका एवम 40 बालक) के सापेक्ष 39 बालक एवं 36 बालिकाओं की उपस्थिति रहीं।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने आवासीय विद्यालय को बच्चों के उज्जवल भविष्य का सोपान बताया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा छह में प्रवेश कर शिक्षा ग्रहण करने आए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों के बच्चे इस विद्यालय में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तथा उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के अवसर पर कक्षा छह में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, उप श्रम आयुक्त कानपुर अजय मिश्रा, डीएलसी एके सिंह, सहायक श्रम आयुक्त संतोष कुमार सहित अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बहल मौर्य आदि मौजूद रहे।