फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fire, Suicide, banda

नशे में खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 07 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Sun, 07 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
fire, Suicide, banda
नशे की हालत में युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। आग से घर के खपरैल भी जल गया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव में शुक्रवार की रात लगभग 35 वर्षीय जालंधर पुत्र राम मनोहर ने खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। लपटों से खपरैल भी जल उठा। धुआं देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक जालंधर की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त परिजन खेत गए थे। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई नथुवा ने बताया कि अविवाहित जालंधर को दोनों आंखों से कम दिखता था। इससे वह कोई काम नहीं कर पाता था।

इसी तनाव मेें वह शराब का लती हो गया और क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। उधर, छाबी तालाब निवासी गयादीन (25) ने शनिवार को दोपहर जहर खा लिया। एक अन्य घटना में आलमपुर (बबेरू) निवासी मुफीद के दो वर्षीय पुत्र अमन ने शनिवार को खेलते समय एसिड पी लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed