{"_id":"bbc08b6cd55af6a3bf897155a4d47293","slug":"fire-in-mysterious-circumstances-woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में लगी आग, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद महिला ने आग लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। पति भी झुलसा है। घटना को लेकर मायके वालों ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि खाना बनाते समय आग लग गई, जिसमें दंपति झुलस गया।
विज्ञापन
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के आदित्य सिंह पुरवा (खुरहंड) की है। सोमवार की रात शिवप्यारी (26) और उसका पति कल्लू रैदास (34) आग में झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां देर रात शिवप्यारी की मौत हो गई, जबकि कल्लू अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
कल्लू के मुताबिक वह मजदूरी करता है। आर्थिक तंगी के चलते उसने सोमवार को 10 किलो गेहूं बेच दिया था। इसे लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कलह खत्म करने के लिए वह बाहर निकला कि शिवप्यारी ने आग लगा ली। उसे बचाने में वह भी झुलस गया।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पिता सूरजभान व चाचा राजेश (शिवहद) ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि शिवप्यारी रक्षाबंधन में मायके आई थी। सोमवार को सुबह भाई उसे ससुराल छोड़कर आया था। आरोप लगाया कि कल्लू अक्सर शराब पीकर उसे पीटता था।
सोमवार की रात भी शराब पीकर उससे मारपीट की और आग लगाकर मार डाला। पिछले माह हाथ-पैर बांधकर शिवप्यारी को रेलवे लाइन में फेंक आया था। बरसड़ा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने उसे बचाया था। इसी के बाद वह मायके में रहने लगी थी। खुरहंड चौकी पुलिस द्वारा समझौता कराने के बाद शिवप्यारी ससुराल गई थी।
उधर, गिरवां थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय का कहना है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से शिवप्यारी के कपड़ों में आग लग गई थी। बुझाने की कोशिश में पति भी झुलस गया था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आई तो रिपोर्ट दर्ज होगी।