{"_id":"6186ba3f25c3d53cbe35efb1","slug":"fire-banda-news-knp6624230135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला/नरैनी। शुक्रवार की रात तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। साइकिल की दुकान व घर समेत तीनों जगह आग की चपेट में आकर लाखों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
चिल्ला थाना क्षेत्र में साइकिल की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकानदार गोरेलाल निषाद ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि साइकिल की दुकान व घर एक ही भवन में है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर के अंदर चला गया। रात लगभग 11 बजे दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने घर को भी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। दुकानदार ने आग से अनुमानित 15 लाख का नुकसान होना बताया है।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। लहुरेटा गांव में इंद्रपाल के मकान में शुक्रवार की रात आग लगने से गृहस्थी का सामान समेत जेवर और 32 हजार रुपये नगद जल गया। आग बुझाने में इंद्रपाल का भाई प्रभुदयाल झुलस गया। उधर, दूसरी घटना बांदा रोड बस स्टैंड के पास हुई। यहां धर्मेंद्र की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की दुकान में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि आग से 82 हजार रुपये नगद, मोबाइल व घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से दुकान-मकान जले
बांदा। पटाखों की चिंगारी से स्टूडियो में आग लग गई। लाखों रुपये का सामान व नकदी जल गई। शहर के पदमाकर चौराहे में शुक्रवार की रात मंजूश्री स्टूडियो में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान के ऊपरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया।
स्टूडियो संचालक व गृहस्वामी उमेश और उसके भाई सुरेश धुरिया ने बताया कि आग से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान और घर का सारा सामान जल गया। आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगना बताया गया है। उधर, आल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन ने घटना पर दुख जताया। फाउंडेशन की तरफ से लगभग 35 हजार रुपये गृह स्वामिनी को सहायता दी।