{"_id":"587a62464f1c1b2e53ba7e5a","slug":"fir-order-against-bjp-district-president-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर के आदेश
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम दौरान उड़नदस्ता टीम से अभद्रता मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र रिटर्निंग आफीसर/उप जिला मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा 11 जनवरी (बुधवार) को छावनी स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन हुआ था। इसमें शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। निर्धारित समय 5 बजते ही उड़नदस्ता टीम ने माइक छीनकर कार्यक्रम रोक दिया।
विज्ञापन
इस पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिड़ गए। टीम प्रभारी आलोक तिवारी ने भाजपा नेताओं पर अभद्रता और अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया। विधान सभा क्षेत्र रिटर्निंग आफीसर/उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
शनिवार को एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। लिहाजा टीम प्रभारी आलोक तिवारी को आचार संहिता उल्लंघन के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी हुई थी। इसी आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।