फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fight in medical college over woman's death

Banda News: महिला की मौत पर मेडिकल कॉलेज में मारपीट

Sat, 02 Sep 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fight in medical college over woman's death

विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में पति के साथ बाइक से जा रही महिला गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि महिला के तीमारदारों से मारपीट की गई।
हमीरपुर जिले के इचौली गांव निवासी सपना (40) अपने पति बाबूलाल के साथ शुक्रवार को मायके से भाई को राखी बांधने के बाद ससुराल जा रही थी। तभी सड़क हादसे में घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


इससे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहे छात्रों को मोबाइल से फोन करके बुला लिया। तकरीबन दो दर्जन छात्र इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने तीमारदारों की पिटाई कर दी। तकरीबन आधा घंटा हंगामा चला। मृतक महिला के जेठ राजू ने बताया कि सपना के पति बाबूलाल समेत आठ लोगों को डॉक्टरों ने पीटा है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि मामला दोनों तरफ से हुआ था। दोनों पक्षों डॉक्टर व तीमारदारों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed