फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Field Officer's death by collision of dump

डंपर की टक्कर से बैंक फील्ड आफीसर की मौत

Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Field Officer's death by collision of dump
तिंदवारी (बांदा)। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बैंक के फील्ड आफीसर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर का पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया। हेलमेट लगाने से सिर बच गया, लेकिन शरीर की चोटों ने जान ले ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव में शनिवार की शाम को घटना हुई। फतेहपुर जिले के वर्मा चौराहा निवासी श्याम मिश्रा (35) पुत्र काशी प्रसाद मिश्रा अपने पड़ोसी अजय कुमार कश्यप (32) पुत्र रमेश कुमार के साथ बाइक पर बांदा से वापस घर जा रहे थे। जसईपुर गांव में आर्यावर्त बैंक मोड़ के पास सामने से डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

श्याम मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अजय कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह की सूचना पर यूपी-100 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उधर, भाग रहे डंपर का थाना पुलिस ने लगभग पांच किलोमीटर तक पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल के मुताबिक श्याम बांदा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में फील्ड आफीसर था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर लौट रहा था। थाने के एसएसआई रामबाबू यादव ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई।
पीजीआई चिकित्सक और पुत्र घायल
बेंदाघाट। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार पीजीआई चिकित्सक और उनका पुत्र घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांदा के आजाद नगर निवासी डा. तनवीर (45) लखनऊ पीजीआई में चिकित्सक हैं। शनिवार को सुबह वह पुत्र अयान (8) के साथ कार द्वारा लखनऊ जा रहे थे।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास फतेहपुर की तरफ से आ रहे खाली ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। डा. तनवीर और उनके पुत्र घायल हो गए। पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed