{"_id":"e5b2a3d0f63589b9324f375ca71bf7f9","slug":"festival-glitzy-wedding-procession-turned-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह महोत्सव में धूमधाम से निकली राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह महोत्सव में धूमधाम से निकली राम बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
गया। बैंडबाजों के बीच भव्य बारात निकाली गई। परंपरागत तरीके से विवाह की
रस्में अदा हुईं।
पैर पूजन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। गुरुवार को श्रीराम कलेवा (छप्पन भोग) का आयोजन होगा।
अयोध्यावासी वैश्य पंचायती श्रीराम मंदिर, बन्योटा में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने राम बारात निकाली। बैंडबाजों की धुन पर महिला-पुरुष थिरकते रहे। पटाखे भी छुड़ाए गए।
शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूपों की झांकी और नृत्य करते सजे-धजे घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह राम भक्तों ने बारात में पुष्प वर्षा कर पूजा-अर्चना की।
बारातियों का भी स्वागत हुआ। कैलाशपुरी, बलखंडी नाका, कोतवाली रोड, छोटी बाजार, झंडा चौराहा होकर बारात वापस मंदिर पहुंची। यहां परंपरागत तरीके से अन्य वैवाहिक रस्में निभाई गईं।
राम-सीता के पैर पूजन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ रही। महिलाओं ने वैवाहिक गीत गाए। सीता-राम के जयकारे मंदिर परिसर में गूंजते रहे। प्रसाद वितरण और भंडारा भी हुआ।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, कमलेश कुमार गुप्त, रामचंद्र ओमर, प्रदीप गुप्त, विजय ओमर, कैलाश गुप्त, रामचंद्र गुप्त, अंकुर, अखिल, प्रांजल, निखिल, श्रेयस, विजय गुप्त, रामचंद्र गुप्त चंदी, निशांत भी मौजूद रहे।