फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Festival and maintain harmony in immersion

महोत्सव व विसर्जन में सौहार्द कायम रखें

Sun, 04 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 04 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Festival and maintain harmony in immersion
केंद्रीय गणेश पूजा महोत्सव समिति में चुने गए नए पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। केंद्रीय गणेश पूजा महोत्सव समिति ने गणेश महोत्सव पंडाल सजाने वाले युवाओं से कहा है कि महोत्सव और प्रतिमा विसर्जन जुलूस में सौहार्द बरकरार रखें। मिलजुल कर शांति पूर्वक पर्व मनाएं। समिति में नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया है। रविवार को महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में केंद्रीय गणेश पूजा महोत्सव समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रभाकर सिंह चंदेल ने आयोजकों से कहा कि महोत्सव के दौरान सौहार्द का खास ख्याल रखें। ताकि हंसी-खुशी भरे माहौल में गणेश उत्सव का लुत्फ लिया जा सके। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भी शांति और सौहार्द पर जोर दिया गया। साथ ही इसके लिए संकल्प भी दिलाया गया।  समिति में नए पदाधिकारी चुने गए। अभिषेक कुमार पांडेय अध्यक्ष, अलंकार तिवारी महामंत्री, संदीप राही वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत खैरा कोषाध्यक्ष, घनश्याम राजपूत मीडिया प्रभारी, कल्लू राजपूत कार्यक्रम संयोजक चुने गए। सत्तीदीन शिवहरे, अमित सेठ ‘भोलू’, शोभाराम कश्यप, सत्यप्रकाश, पवन सिंह चंदेल, महेंद्र सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह चंदेल, अनिरुद्ध सिंह, पन्नालाल संरक्षक होंगे।

विज्ञापन


अरुण द्विवेदी, सन्नी धुरिया, पुष्पेंद्र सिंह गोपी, मयंक धुरिया, महेश सिंह आदि बैठक में मौजूद रहे।उधर, श्री गणेश पूजा केद्रीय महोत्सव समिति की रविवार को गणेश भवन में हुई बैठक में अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने कहा कि पंडालों में कानफोड़ू आवाज वाले और निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर न लगाएं। विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालें। अध्यक्ष रामप्रसाद सोनी और महामंत्री निखिल सक्सेना ने कहा कि श्रीगणेश शोभायात्रा महेश्वरी देवी मंदिर के पास एकत्रित होगीं। यहां से स्टेशन रोड, बाबूलाल चौराहा, अमर टाकीज, सदर बाजार, बलखंडीनाका होते हुए क्योटरा के रास्ते केन नदी पहुंचेगी। वहां प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। रामलखन राजपूत, संजय निगम, शिवपूजन गुप्ता, दीनदयाल सोनी, चंद्रमोहन, श्रीराम निषाद, सौरभ गुप्ता, पंकज शिवहरे, राहुल सोनी, जीतू तिवारी आदि बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed