फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fertilizer did not reach the committees due to the strike of the Palledars

पल्लेदारों की हड़ताल से समितियों में नहीं पहुंची खाद

Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer did not reach the committees due to the strike of the Palledars
बांदा। लोडिंग-अनलोडिंग की मजदूरी कई माह से न मिलने पर पीसीएफ पल्लेदारों व मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। जिस कारण गोदाम से समितियों को खाद भेजे जाने का काम ठप हो गया है। किसानों के लिए खाद का संकट और गहराने के आसार हैं। जबकि बारिश के बाद फसलों को बचाने के लिए किसानों को यूरिया की सख्त दरकार है।
विज्ञापन

गोदामों से समितियों तक खाद की ढुलाई ठेके पर होती है। इसके लिए एफसीआई व पीसीएफ अलग-अलग टेंडर करते हैं। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदारों ने उन्हें अगस्त माह से भुगतान नहीं किया। ठेकेदारों का कहना है कि पीसीएफ ने उनका भुगतान नहीं किया है। मजदूरों का कहना है कि अब उनके सामने खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। मजदूरी न मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार इरशाद व जयराम का कहना है कि उनका करीब दो करोड़ का भुगतान लंबित है। ऐसे में वह मजदूरों को कहां से मजदूरी दें? बताया कि उधारी अधिक हो जाने से पेट्रोल पंपों पर ट्रकों को उधार ईंधन भी नहीं मिल रहा है। उधर, गोदाम प्रभारी हेमंत का कहना है कि मान-मनौव्वल के बाद ठेकेदारों ने ट्रक भेजना शुरू किया है। तीन दर्जन पल्लेदारों में पांच ही काम करने के लिए राजी हुए हैं। ऐेसे में मांग के अनुरूप अतर्रा, नरैनी व बबेरू की समितियों को खाद नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक पुष्पेंद्र कुशवाहा का कहना है कि ठेकेदारों के भुगतान के लिए शासन को लिखा गया है। एक दो दिन में भुगतान कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक का दावा है कि ठेकेदार खाद लोडिंग व अनलोडिंग के लिए राजी हो गए हैं। त्योहार में मजदूर घर चले गए थे। इससे यह काम बाधित हुआ। अब रविवार से समितियों को खाद भेजना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed