{"_id":"8ce04a47e7a1319e3f1eea3f19963c7a","slug":"fertilizer-crisis-farmers-angry-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद वितरण में भिड़े कर्मचारी और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद वितरण में भिड़े कर्मचारी और किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खाद वितरण में समिति कर्मचारी और किसान के बीच हुई नोकझोंक मारपीट में तब्दील हो गई। इसी विवाद में दूसरे दिन समिति में खाद का वितरण ठप रहा। लाइन में लगे किसानों ने हंगामा काटा। तब पुलिस की मौजूदगी में दोपहर बाद खाद बांटी गई।
विज्ञापन
पैलानी क्षेत्र में साधन सहकारी समिति निवाइच और सिंधन कलां में बुधवार को खाद का वितरण किया जा रहा था। तभी पैलानी समिति में शाम को कर्मचारी तुलसी और किसान लालू यादव के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच दोनों में मारपीट भी हुई। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। तुलसी ने थाने में तहरीर दी। इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार को यहां खाद का वितरण ठप रहा। समिति में सुबह से ही यूरिया के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तक समिति की खिड़की नहीं खुली तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसानों का जत्था नारे लगाते हुए पैलानी थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि खाद पर्याप्त है। सभी किसानों को दी जाएगी।