फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   feeding bread to the hungry young

भूखों को घरों से मांगकर रोटी खिला रहे युवा

Sun, 03 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Sun, 03 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
feeding bread to the hungry young

बांदा। सूखा व अकाल से जूझ रहे बुंदेलखंड में भूखों के प्रति शहरी युवाओं की हमदर्दी है। वह बगैर किसी शोहरत या प्रचार के भूखों की भूख मिटाने का बेमिसाल अभियान छेड़ चला रहे हैं। इनमें तमाम घरों की गृहणियां भी शामिल हैं। पिछले एक सप्ताह से युवाओं की यह टीम घरों से रोटियां जुटा कर फुटपाथों और मंदिरों आदि पर भीख मांगने को बैठे भूखों को परोस रहे हैं।

विज्ञापन


हमदर्दी और भूखों के प्रति सहानुभूति का यह अभियान शहर के आवास विकास (ए ब्लाक) के युवाओं ने छेड़ा है। खास बात यह है कि इसमें शामिल कोई भी युवक अपनी शोहरत हरगिज नहीं चाहता। इसके लिए इतनी परहेज की है कि अपने नाम भी बताना उन्हें गवारा नहीं है। युवकों की यह टीम रोजाना शाम चार से छह बजे बाल्टी व डलिया लेकर घर-घर दस्तक देती है और वहां से मिलने वाली रोटी-सब्जी (भोजन) इकट्ठा करती है।
विज्ञापन


इसके बाद शाम छह बजे से संकट मोचन मंदिर और रेलवे स्टेशन आदि में फुटपाथों पर जिंदगी बसर कर रहे भूखों और बेसहारों को भोजन परोसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यह अभियान एक हफ्ते पूर्व शुरू हुआ है। पहले दिन 30 गरीबों का भोजन इकट्ठा कर बांटा गया। अब यह आंकड़ा बढ़कर 100 पहुंच गया है। घरों की महिलाएं भी खुशी-खुशी खाना देकर युवाओं का हौसला बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed