फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father rapes minor daughter, arrested

Banda News: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Father rapes minor daughter, arrested
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने की एक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया। यह घटना तब सामने आई जब किशोरी ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो साल पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में वह जेल भी जा चुका है। वह कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार एक महिला ने बताया कि उसके देवर की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना की शाम को देवर ने तीनों बच्चों को अपने पास बुलाया। उसने छोटे बेटे और बेटी को रुपये देकर चाट-बतासा खाने के लिए बाहर भेज दिया। घर में अकेली पाकर उसने अपनी बड़ी बेटी (13) के साथ दुष्कर्म किया। रात में जब किशोरी ने अपनी ताई को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर उसे कोतवाली ले आई, जहां किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी पिता को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेजा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल हो गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ने ढाई साल पहले अपनी पत्नी की भी गोली मार कर हत्या की थी। वह कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed