फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father and two sons died due to electrocution

Banda: पिता और दो पुत्रों की मौत, करंट की चपेट में आकर हुआ हादसा, एसडीएम बोले- बीमा योजना का दिलाएंगे लाभ

Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
सार

घटना की सूचना पर एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ राकेश सिंह और कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतकों के परिजन को कृषक बीमा योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Father and two sons died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में खेत में धान का बीज डालने पहुंचा पिता और उसके दो पुत्र खंभे के सपोर्टर तार में उतर रहे करंट की चपेट मेें आकर झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के परसोली गांव निवासी गोरेलाल (55) गुरुवार को शाम करीब छह बजे अपने बेटों अतुल (21) और दीपू (15) के साथ खेत में धान का बीज डालने गए थे। मृतक गोरेलाल के चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि इनका खेत घर से करीब एक किमी. की दूरी पर है।
विज्ञापन

खेत के पास में ही पारिवारिक लोगों का निजी ट्यूबवेल है। जहां पर दो खंभों पर ट्रांसफार्मर रखा है। खभों को रोकने के लिए सपोर्टर तार जमीन में लगा है। बताया कि गोरेलाल धान की बोरी लेकर आगे चल रहा था। इसी दौरान सपोर्टर तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को करंट की चपेट में देख अतुल ने बिना सोचे समझे छुड़ाने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया इससे वह भी चिपट गया इसके बाद दीपू भी अतुल को छुड़ाने में चिपक गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने समझदारी दिखाते हुए लाठी डंडों से किसी तरह तीनों को करंट से अलग किया और सीएचसी लेकर पहुंचे।

विक्रम ने बताया कि गोरेलाल के चार बेटों में अतुल बड़ा व दीपू तीसरे नंबर का था। दोनों अविवाहित थे। घटना की सूचना पर एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ राकेश सिंह और कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतकों के परिजन को कृषक बीमा योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed