फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father and son riding a bike collided with a tree, father died, son is serious

Banda News: बाइक सवार पिता-पुत्र पेड़ से टकराए, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 19 May 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Father and son riding a bike collided with a tree, father died, son is serious
बांदा। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के उमरेहनी बगलन पुरवा निवासी छोटे भाई शिवचरन कुशवाहा ने बताया कि बड़े भाई शिवचंद्र (50) बेटे वेद प्रकाश (20) के साथ बाघा बिसंडा गांव में निमंत्रण में आए थे। रविवार को दोपहर वह अपने बेटे के साथ वापस गांव जा रहे थे। कमासिन के ओरन रोड पर हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

हादसे में शिवचंद्र व उनका बेटा वेद प्रकाश गंभीर घायल हो गए। वेद प्रकाश को कमासिन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शिवचंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवचंद्र किसानी करते थे। तीन पुत्र चार पुत्रियां हैं। कमासिन थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। वेदप्रकाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed