{"_id":"5793af084f1c1b711bc4bbab","slug":"fast-to-arrest-the-president-eo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष-ईओ की गिरफ्तारी के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष-ईओ की गिरफ्तारी के लिए अनशन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे सभासद भारत प्रजापति, दिनेश कुमार, जुबैदा खातून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका में करोड़ोें रुपये के घोटाले की एफआईआर दर्ज होने के बाद अब नामजद पालिका अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी की मांग के लिए मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पालिका के तीन सभासदों समेत नौ लोग अनशन पर बैठ गए हैं। चार सूत्री मांगे पूरी न होने तक अनशन खत्म न करने का एलान किया है। उधर, पहले ही दिन अनशनकारियों को पुलिस ने धमकाना शुरू कर दिया है। इससे अनशनकारी और समर्थकों में रोष भड़क रहा है।
विज्ञापन
सभासद भारत प्रजापति की अर्जी पर सुनवाई के बाद जिला जज भूपेंद्र सहाय ने बांदा नगर पालिका में करोड़ों रुपये के घोटाले संबंधी आरोपों पर एफआईआर के आदेश दिए थे। इस पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप हैं।
विज्ञापन
शनिवार को महेश्वरी देवी तिराहे पर तीन सभासद भारत प्रजापति, दिनेश कुमार डीके और जुबैदा खातून, पूर्व सदस्य प्रशांत समुद्रे, प्रेम वाल्मीकि, रोहित द्विवेदी, रामलखन यादव, सिया दुलारी और तुलसा देवी अनशन पर बैठे। अनशन के अगुवा भारत प्रजापति ने कहा कि अध्यक्ष और ईओ पर संगीन धाराओं का केस है, फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
उल्टे शहर कोतवाल की शह पर कुछ पुलिस कर्मियों ने अनशन स्थल पर आकर अनशनकारियों को संगीन धाराओं में जेल भेजने की धौंस धमकी दी। आरोप लगाया कि अभियुक्तों से पुलिस की मिलीभगत है।
अनशनकारियों को माला पहनाकर समाजसेवी सत्तीदीन शिवहरे, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर और बीएम गुप्ता ने बैठाया। इस मौके पर रवींद्रनाथ, प्रदीप निगम लाला, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, संजीव सिंह बबलू, संदीप सिंह, मकसूद अहमद, नवीन त्रिपाठी, अमर सिंह, सेवादेवी, कुसमा देवी, सुनीता, रामरतन, राजेंद्र अवस्थी, शालू हैदर, परवेज अहमद, अजय सिंह, सौखीलाल, आलोक सिंह भी शामिल रहे।