फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fast postponed, but protest against new laws will continue

Banda News: अनशन स्थगित, पर जारी रहेगा नए कानूनों का विरोध

Sun, 30 Jun 2024 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fast postponed, but protest against new laws will continue
बांदा। नए कानूनों को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहा वकीलों का क्रमिक अनशन शनिवार को स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व अधिवक्ता संघ की बैठक में लड़ाई जारी रखते हुए पहली जुलाई को काला दिवस मनाने और खून से लिखा ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजने का निर्णय किया। आठ जुलाई के बाद देश व्यापी सम्मेलन बांदा में कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को उच्च न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ दिल्ली ने उन्हें पत्र लिखकर अवगत कराया है कि आठ तारीख को विभिन्न विधि विशेषज्ञों की बैठक बुलाई गई है। इसमें कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी दो दिन के अंदर नए कानूनों में खामियों का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन


कमेटी में सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव रहेंगे। इसके बाद आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। इस बैठक में बांदा बार संघ को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में अब अनशन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने स्थगन की घोषणा करते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके पूर्व बार संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि नए कानूनों के विरोध में पहली जुलाई को काला दिवस मनाया जाएगा। सभी वकील साथी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही युवा साथी अपने खून से लिखा ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई विपक्षी दलों के प्रमुखों को भेजकर इस काले कानून को रद्द करने की मांग करेंगे।



महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि नए कानून के विरोध की ज्वाला पश्चिम बंगाल से लेकर अंडमान निकोबार समेत पूरे देश में जल रही है। आठ जुलाई को बार कौसिंल ऑफ नई दिल्ली की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। दो जुलाई से हड़ताल भी स्थगित रहेंगी।


पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, शिवनायक सिंह, एजाज अहमद, अवधेश गुप्ता, रामकृष्ण, कालिका प्रसाद, ब्रजेश द्विवेदी, राममिलन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed