फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers taking PM Samman Nidhi trapped by filing income tax return

पीएम सम्मान निधि लेने वाले किसान आयकर रिटर्न दाखिल कर फंसे

Tue, 19 Apr 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers taking PM Samman Nidhi trapped by filing income tax return
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले छह हजार से अधिक किसानों को अब पीएम सम्मान निधि की राशि वापस करनी होगी। पीएम किसान पोर्टल पर चिह्नित इन 6159 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे तीन करोड़ 77 लाख की वसूली की जाएगी। वापस न करने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि में प्रति वर्ष तीन किस्तों मेें किसानों को छह हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाते हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में पंजीकृत 8.15 हजार किसानों में 7.68 लाख रुपये निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। शुरूआती दौर में विभाग ने अभियान चलाकर अधिकतर किसानों को योजना के तहत चयनित करते हुए लाभ देना शुरू किया। अब जांच के दौरान तमाम किसान ऐसे पाए गए जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते। इनमें ऐसे किसान भी शामिल हैं जो आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने मंडल 6,159 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 3.77 करोड़ की वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसमें सर्वाधिक बांदा जनपद के 2103 किसान शामिल हैं। इनसे 1.14 करोड़ की रिकवरी की जानी है। नोटिस के बाद किसानों में खलबली मच गई है। किसान बचाव के लिए जन प्रतिनिधियों व वकीलों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की रिकवरी का जनपदवार ब्योरा
जनपद किसान धनराशि (लाख)
बांदा 2103 114 लाख
चित्रकूट 1504 97 लाख
हमीरपुर 1465 85 लाख
महोबा 1087 81 लाख
----------------------------------
योग- 6,159 377 लाख
-----------------------------------
किसानों को ये नोटिस भेजे गए
आप आयकर का रिटर्न दाखिल करते हैं और योजना के लिए अपात्र हैं। फिर भी अवैधानिक तरीके से आप ने सम्मान निधि का लाभ लिया है। जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। गलत तरीके से ली गई धनराशि एक सप्ताह के अंदर वापस न की गई तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी। जिसका संग्रह शुल्क भी आप को अदा करना पड़ेगा।

पीएम सम्मान निधि का अवैधानिक तरीके से पैसा लेने वाले किसानों को नोटिस जारी करके पैसा जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही वसूली के लिए मामला राजस्व विभाग को भेज देगा। - उमेश कटियार, संयुक्त कृषि निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed