फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers should cultivate dragon fruit

Banda News: ड्रैगन फ्रूट की खेती करें किसान

Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers should cultivate dragon fruit
खप्टिहाकलां (बांदा)। तिंदवारी ब्लॉक के पचनेही गांव स्थित फीनिक्स फार्महाउस में चल रहे प्रकृति शृंगार महोत्सव के समापन पर रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने मुसम्मी के पौधे लगाकर किसानों से फलदार पौधों के रोपण का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री दयाशंकर सिंह ने किसानों से कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर कदम बढ़ाएं। यह आय दोगुनी करने का साधन बन सकता है। बताया कि प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई को वन विभाग और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से 33 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सहभागी बनकर मुख्यमंत्री के प्रदेश को हरा-भरा करने के संकल्प का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

आयोजक आईपीएस राजा बाबू के 10 साल से पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की सराहा। कहा कि प्रकृति शृंगार महोत्सव का आयोजन कर अगली पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। राजा बाबू ने बताया कि उन्होंने 25 बीघे खेत में सागौन, अमरूद, ड्रैगन फ्रूट्स, अंजीर, आंवला, एलोवेरा, चीकू के 15 हजार पौधे रोपित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मंशा है कि भविष्य में लोग प्रकृति के सौंदर्य को देखने के लिए यहां आएं। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज कोदो, कुटकी, सांवा, रागी के उत्पादन व सेवन का आव्हान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed