फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers promise, get more compensation

किसानों से वादा, मुआवजा मिलेगा ज्यादा

Sat, 18 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers promise, get more compensation
कमासिन में मुख्यमंत्री के साथ खड़े बबेरू, नरैनी और तिंदवारी क्षेत्र के प्रत्याशी। - फोटो : amarujala

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वादों की झड़ी के बीच बसपा और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। किसान दुर्घटना बीमा साढ़े सात लाख व समाजवादी पेंशन 1000 रुपये और 24 घंटे गांवों को बिजली देने का वादा किया। प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की बात कहकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन


बबेरू सीट से पार्टी प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव के समर्थन में शनिवार को विनोबा इंटर कालेज (कमासिन) मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उत्साहित भीड़ को देख मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरूआत उपलब्धियां गिनाने से की। कहा कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं।  10वीं व 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाले युवाओं की सीधी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन के तहत प्रत्येक महिला को 500 की जगह एक हजार रुपये मिलेंगे। बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा कमासिन में बंद पड़े कठार पंप कैनाल को चालू कराने का भी भरोसा दिया। इस दौरान बबेरू समेत नरैनी प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, तिंदवारी प्रत्याशी दलजीत सिंह समेत जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महासचिव प्रदीप यादव, अशोक सिंह गौर, पियूष गुप्ता, निर्भय सिंह मोंटी, विजय करन यादव, राजेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, हसन सिद्दीकी, जुग्गीलाल, सूर्यपाल सिंह यादव, आत्माराम यादव, लाखन सिंह, शिवमंगल सिंह चौहान, शिवमंगल निषाद, इस्लाम खान, दिलीप सोनी, रामखेलावन प्रजापति, मैकूलाल प्रजापति, इसरार उल्ला सिद्दीकी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed