{"_id":"61705c128ce29007265bb384","slug":"farmers-memorandum-on-the-problem-of-fertilizer-and-electricity-banda-news-knp6593898143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद और बिजली की समस्या पर किसानों का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद और बिजली की समस्या पर किसानों का ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जसपुरा ब्लॉक के चंदवारा व बड़ागांव के किसानों और ग्रामीणों ने बुधवार को सहकारी समिति में खाद न मिलने और विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम पैलानी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि किसान वर्तमान समय में जुताई और बुवाई में व्यस्त है। बड़ागांव की समिति (भुइयारानी) में अभी तक खाद की एक भी रैक नहीं आई। जसपुरा और पैलानी से बराबर खाद का वितरण नहीं हो रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि चंदवारा सहकारी समिति को दोबारा संचालित किया जाए, ताकि किसानों को सही समय पर खाद-बीज मिल सके।
किसानों ने कहा कि जसपुरा व कानाखेड़ा फीडर चालू न होने से बिजली संकट है। बजट व इस्टीमेट के बाद भी अभी तक लाइन नहीं पहुंची। ज्ञापन देने में प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी बुंदेलखंड किसान प्रकोष्ठ पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरी खुर्द अभिषेक सिंह, अवनीश त्रिवेदी, ब्रजेश सिंह, गंगाशरण, रामनरेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकरण सिंह आदि मौजूद रहे।