फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers got the price of paddy in three days

किसानों को तीन दिन में मिले धान की कीमत

Mon, 28 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers got the price of paddy in three days
Farmers got the price of paddy in three days - फोटो : BANDA
बांदा। जिले के नोडल अधिकारी और प्रदेश के प्रमुख सचिव (नमामि गंगे) एवं ग्रामीण जल आपूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों को तीन के अंदर हर हाल में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को नोडल अधिकारी ने जिले में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के मंडी समिति में चल रहे धान खरीद केंद्र में निरीक्षण के दौरान किसान ध्रूव सिंह (बड़ोखर खुर्द) ने प्रमुख सचिव को बताया कि भुगतान में एक सप्ताह लग जाता है। प्रमुख सचिव ने लामा गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। लेखपाल राकेश कुमार से वरासत दर्ज किए जाने के बारे में पूछा। होरीलाल प्रजापति ने शिकायत की कि मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सीडीओ को निर्देश दिया कि समय से मजदूरी दिलवाएं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में प्रमुख सचिव को बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि जिले के 60 फीसदी विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के काम पूरे हो चुके हैं। शेष चल रहे हैं। प्रमुख सचिव ने पपरेंदा ग्राम पंचायत में गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम आनंद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed