{"_id":"69308051a3371f4b9b0e6cdb","slug":"farmer-strangled-to-death-with-a-scarf-while-watering-his-fields-report-says-banda-news-c-212-1-sknp1006-136973-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की साफी से गला कसकर हत्या, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की साफी से गला कसकर हत्या, रिपोर्ट
Wed, 03 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। खेत में पानी लगाने गए किसान की साफी से गला कसकर हत्या कर दी गई। बुधवार को सुबह उसका शव अरहर के खेत में पड़ा मिला। भाई ने अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जरिया गांव निवासी बदलू ने बताया कि उसका भाई किसान रमेश खेंगर (50) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। वह अक्सर खेत से देर से लौटता था। घरवालों ने उसके कमरे में रात का खाना रख दिया था। बुधवार को सुबह तक वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश करनी शुरू की गई। तलाश करने पर रमेश का शव पड़ोसी भइयालाल वर्मा के खेत में पड़ा मिला। शव के गले में साफी का फंदा कसा था।
इससे परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने किसी से कोई रंजिश न होना भी बताया है। घटना की सूचना मिलने पर तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने मौके पर जांच-पड़ताल की। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रमेश खेंगर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्री एक पुत्र है। घर में पत्नी कल्ली है। भाई के मुताबिक, वह नलकूप का मिस्त्री भी है। भाई की तहरीर पर थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला शव
तिंदवारी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जरिया गांव निवासी बदलू ने बताया कि वह चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। रमेश खेंगर के हिस्से में छह बीघा जमीन है। इस समय रबी की बोआई चल रही है। रमेश रोजाना खेत जाता था। रात में वह वहां रुक भी जाता था। इसलिए किसी को शक नहीं हुूआ। बताया कि उसके माता-पिता का निधन भी हो चुका है। रमेश के बगल में भइयालाल वर्मा का खेत है। उसी खेत में शव पड़ा था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया खेत मालिक से भी पूछताछ की है। लेकिन कुछ निकलकर सामने नहीं आ पाया है। उधर, रमेश की पत्नी कल्ली का रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोए गए खेत से चारपाई में ले गए थे शव
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के जरिया गांव में खेत से उठाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों का सहारा लिया। उन्होंने शव को चारपाई में लादकर निजी वाहन तक पहुंचाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इस संबंध में तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चूंकि खेत जोता और बोया गया था, खेत मालिक का नुकसान न हो इसलिए शव को चारपाई में रखकर वाहन तक पहुंचाया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -