फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's dead body found in two pieces on railway track

Banda News: रेल पटरी पर मिला दो टुकड़ों में विभक्त किसान का शव

Sun, 29 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found in two pieces on railway track
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में रेल पटरी के पास किसान का दो टुकड़ों में शव पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई ने खेत में काम करने वाले ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके भाई को ट्रैक्टर चालक बाइक से ले गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी अनिल यादव (27) का शव शनिवार को दोपहर मुरेड़ी रेल लाइन पटरी के पास दोनी बाबा स्थान पर पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई आशीष यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके खेत में ट्रैक्टर चलाने वाला खरका गांव का ड्राइवर भाई को बाइक से अपने साथ मटौंध ले गया था। वहां उसका शव रेल पटरी पर मिला।
विज्ञापन

छोटे भाई का आरोप है कि ड्राइवर कुछ देर बाद वापस आ गया और घर में बाइक खड़ी कर चला गया। काफी देर तक भाई के न लौटने पर उन्होंने तलाश की और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई है कि ट्रैक्टर चालक ने भाई की हत्या कर शव रेल पटरी पर फेेंक दिया। बताया अनिल खेती-किसानी करता था। उसके पिता रामबिहारी यादव के नाम 16 बीघा जमीन है। मई 2022 में ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में अनिल चल फिर नहीं पाता था। घर में पत्नी सपना और दो साल का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मटौंध थाना के एसआई आशीष यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। सिर और धड़ अलग-अलग है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed